फेसबुक पर लिखा खुदकुशी का मैसेज, फिर युवक ने खा ली मां की डिप्रेशन की दवा
*पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, हालत में सुधार*
हल्द्वानी— बेरोजगारी और पारिवारिक कलह के कारण परेशान एक युवक ने फेसबुक पर खुदकुशी करने का मैसेज लिख भेजा। इस पोस्ट का जैसे ही पुलिस को पता चला तो हड़कंप मच गया, तत्काल जांच की गई, जानकारी मिली युवक मुखानी का रहने वाला है जिसके बाद पुलिस ने युवक के घर जाकर उसे बेस अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि युवक ने फेसबुक पर खुदकुशी किए जाने की बात रखते हुए अपनी मां की डिप्रेशन की गोलियां खा गया।
जानकारी के अनुसार मुखानी में विवेकानंद हॉस्पिटल के पास रहने वाले आशीष का पत्नी से विवाद चल रहा है। इसके अलावा युवक बेरोजगार भी है, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में आ गया। उसमें कई कारण लिखकर खुदकुशी करने की पोस्ट फेसबुक में डाल दी। पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस ने युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया है युवक ने अपनी मां के डिप्रेशन की दवाई में छह गोलियां एक साथ खा ली। युवक इससे पूर्व डिश लगाने का काम करता था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण