अवैध रूप से जंगल से काटी गई साल और सागौन की लकड़ी, वन विभाग ने की कार्रवाई
खटीमा– सितारगंज में बाराकोली वन रेंज की टीम ने शनिवार देर रात मुखबिर की सूचना पर छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान दौंदाफार्म जंगल से काटी गई साल और सागौन की लकड़ी को ट्रैक्टर ट्राली से बरामद किया गया। तस्कर रात का फायदा उठाकर अपनी दो मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद वन विभाग ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बाराकोली वन रेंज से लकड़ी चोरी के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार रात को बाराकोली वन रेंज की गश्ती टीम को जंगल से कुछ चोरों द्वारा साल और सागौन की लकड़ी काटे जाने की सूचना मिली। जिसके बाद गश्ती टीम ने दौंदाफार्म में छापेमारी के दौरान देखा कि दो मोटरसाइकिल और एक ट्रैक्टर ट्राली जा रही है। गश्ती दल ने उन्हें रोका तो तस्कर मोटरसाइकिल छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। वन विभाग को ट्रैक्टर ट्राली सहित लकड़ी बरामद करने में सफलता हासिल हुई है। तो वही वन विभाग ने अज्ञात चोरों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण