अवैध रूप से फल-सब्जी की ठेली लगाकर व्यापारी कर रहे अतिक्रमण
श्रीनगर— सड़क किनारे सब्जी व फल की रेहड़ी-ठेली लगाकर व्यापारियों ने अतिक्रमण कर लिया है। जिससे आम लोगों को सड़कों पर आवाजाही करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसको देखते हुए पुलिस-प्रशासन, नगर पालिका के साथ इन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने जा रहा है। आपको बता दें कि कुछ दुकानों के बाहर पटरियों पर दुकान लगाने वाले लोग व्यापारियों को किराया भी दे रहे हैं। इसके साथ ही शहर भर में कुछ लोग अवैध रूप से फल-सब्जी की ठेलियां लेकर इधर-उधर घूमते रहते हैंं। इन्हीं व्यापारियों की वजह से शहर में आए दिन लोगों को जाम की समस्या दो-चार होना पड़ता है। कल यानि 22 नवंबर को पुलिस प्रशासन अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाने जा रहा है। कोतवाली प्रभारी कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि आज व्यापार सभा के अध्यक्ष को एक पत्र लिखकर स्वंय अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया है। अगर व्यापार सभा स्वंय नहीं हटाता तो कल यानि 22 नवंबर से अतिक्रण हटाने का कार्य शुरू किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण