आसराविहिनों को सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिए महापौर ने किया रैन बसेरों का निरीक्षण
*जल्द ही अलाव की व्यवस्था करने के लिए भी मेयर ने अधिकारियों को दिए निर्देश*
ऋषिकेश– तीर्थ नगरी ऋषिकेश में गुलाबी ठंड के बीच नगर निगम प्रशासन ने आसराविहिन लोगों को सर्दी के प्रकोप से बचाने की कवायद शुरू कर दी है। महापौर अनिता ममगाई ने जल्द ही शहर के तमाम महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अलाव की व्यवस्था करने के निर्देश अधिकारियों को दे दिए हैं। इसके अलावा निगम की ओर से खुले आसमान के नीचे सोने वाले गरीब तबके के लिए कंबलों की व्यवस्था भी की जाएगी ।
उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बर्फबारी की वजह से ऋषिकेश में भी धीरे धीरे ठंड बढ़नी शुरू हो गई है। जिसको देखते हुए नगर निगम ने गरीबों को राहत देने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए महापौर अनिता ममगाई ने रविवार की दोपहर आईएसबीटी स्थित रैन बसेरे का निरीक्षण किया। रैन बसेरों के टूटे दरवाजों को तुरंत ठीक कराने के साथ उन्होंने सफाई निरीक्षकों को साफ उनकी सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
महापौर ने कहा कि आसराविहिनों को सर्दी के प्रकोप से बचाने के लिए मुक्कमल इंतजाम किए जायेंगे। रैन बसेरों में शरण लेने पर उनके ठहरने की उचित व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि गढवाल के मुख्य द्वार ऋषिकेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में असहाय लोगों के लिए नगर निगम द्वारा व्यवस्थाएं बनाई जा रही हैं। बढ़ती ठंड को देखते हुए रैन बसेरों को सुचारू रूप से खोले जाने के लिए व्यवस्थाएं बनाई जा रही है।

सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज
दिल्ली पुलिस ने अपने शीर्ष अधिकारियों के खिलाफ सड़कों पर उतरकर की नारेबाजी
गढ़वाल के विकास को लेकर अनिल बलूनी की बड़ी पहल, केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की मुलाकात
बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल
कर्तव्य निर्वहन के दौरान चोटिल जवान का क्षेत्राधिकारी श्रीनगर ने बेस अस्पताल पहुंचकर जाना हालचाल, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर बढ़ाया हौसला