मोटर साइकिल मकैनिक ने कायम की मानवता ईमानदारी की मिसाल
नैनीताल– हाजी हसीब खान काठगोदाम में मोटर साइकिल मकैनिक की दूकान चलाते है। कल देर रात जब रोजाना की तरह हसीब अपनी दुकान बढ़ाकर घर के लिए जाने लगे तो पुराने आर0टी0ओ0 ऑफिस के पास उनको सोने का एक मंगलसूत्र पड़ा हुआ मिला। जिसकी पहचान उन्होने तुंरत ही नजदीकी में जौहरी से करवायी तो पता चला की यह सवा तोले सोने का मंगलसुत्र है। हाजी हसीब खान ने सोने का मंगलसुत्र जिस किसी का भी है वो उसके असल मालिक तक इसको पहुचाने निर्णय लिया। वहीं हाजी हसीब खान के द्वारा अमित श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी के कार्यालय में आकर उक्त मंगल सूत्र को सही मालिक तक पहुच हेतु सुपुर्द किया गया। मगंलसूत्र को थाने में दाखिल कर मंगलसूत्र के सही हकदार मलिक के बारे में जानकारी प्राप्त होने पर मगंलसूत्र को उनके सुपुर्द किया जायेगा। हाजी हसीब खान व्यक्ति ने समाज के लिए एक मानवता ईमानदारी की एक मिसाल कायम की गयी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण