दून पुलिस का ऑपरेशन थर्ड आइ, अपराधों पर लगेगी लगाम
देहरादून– आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के बाद अब अपराधियों का बचना मुष्किल है क्योंकि दून पुलिस जल्द थर्ड आइ ऑपरेशन चलाने जा रही है जिसके तहत अब हर थाना चौकी में अधिक से अधिक सीसीटीवी लगायें जाएंगे।आज से 15 दिनों तक हर थाना प्रभारी ऐसे स्थानों का चिन्हीकरण करेंगे जो अपराध की दृष्टि से सवेदनशील है, ऐसे स्थानों को स्थानीय जन प्रतिनिधियों औऱ स्थानीय थाना प्रभारी की मदद से कैमरे लगाया जायेगा।इस अभियान में कैमरों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रहेगा इसमे नाइट विजन,आईपी कैमरा और उनका बैक अप कम से कम एक महीने का होगा।आपको बता दें कि हाल ही में हाईकोर्ट ने सभी थानों में सीसीटीवी लगाने का आदेश जारी किया था और एक महीने का बेकअप रखने के आदेश दिये थे

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज