कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे के नेतृत्व में केंद्रीय कृषि मंत्री से मुलाकात की उत्तराखंड के किसानों ने
नई दिल्ली– कृषि कानूनों को लेकर किसानों के जबरदस्त विरोध का सामना कर रही केंद्र सरकार को उत्तराखंड के किसानों से राहत मिली है। हरियाणा के बाद अब उत्तराखंड के किसानों ने कृषि कानूनों को अपना समर्थन दिया है। उत्तराखंड के किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मुलाकात कर तीन कृषि कानूनों का समर्थन किया है। इस दौरान कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी और उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय भी वहां मौजूद थे।बैठक के बाद कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ‘आज उत्तराखंड के किसानों ने मुझसे मुलाकात कर कृषि कानूनों का समर्थन किया है। मैं इन किसानों को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने इन कानूनों को समझा, अपने विचार रखे और इनका समर्थन किया।इस दौरान कैलाश चौधरी ने कहा कि ‘मुझे आशा है कि वार्ता के अगले दौर में किसान सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आएंगे। अगर किसान दो कदम आगे बढ़ते हैं, तो सरकार भी दो कदम आगे बढ़ेगी, तभी कोई हल निकल सकता है।
वहीं इससे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और सोमप्रकाश ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इन मंत्रियों के साथ पंजाब के बीजेपी नेता भी थे। तोमर, सोमप्रकाश और पीयूष गोयल ने प्रदर्शनकारी किसानों के साथ वार्ता में सरकार का नेतृत्व किया था.
एक अधिकारी ने बताया कि तोमर और सोमप्रकाश ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। हालांकि यह अभी पता नहीं चल सका है कि बैठक में क्या बातचीत हुई। अठारह दिन से पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश सहित अन्य क्षेत्रों के किसान केंद्र सरकार के बनाए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों ने अपनी मांगों के समर्थन में आठ दिसंबर को भारत बंद बुलाया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण