स्पा सेन्टरों की गतिविधियों पर पुलिस द्वारा रखी जायेगी नजर
देहरादून– एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत की ओर से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित स्पा सेन्टरों की गतिविधियों की निगरानी करने के निर्देश अधिनस्तों को दिये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने थाना क्षेत्रों में स्थित स्पा- सेन्टरों की सूची तैयार करते हुए सभी स्पा- सेन्टर संचालकों को उनके यहां काम करने वाले कर्मियों की सूची तथा आईडी प्रूफ थाने पर जमा करने हेतु निर्देशित करें, साथ ही स्पा सेन्टरों में बाहरी राज्यो/जनपदों से आकर काम करने वाले कर्मियों का विस्तृत ब्यौरा उनसे प्राप्त करते हुए, स्पा सेन्टर में आने वाले प्रत्येक ग्राहक का रिकार्ड एक रजिस्टर में मेन्टेन कर उस पर उनका आईडी प्रूफ तथा मोबाइल नम्बर अंकित करने तथा स्पा सेन्टरों में प्रवेश द्वार/काउंटरों के अतिरिक्त अन्दर भी कैमरे लगाने हेतु निर्देशित करें, इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियो को निर्देशित किया कि वह नियमित रूप से स्पा सेन्टरों की जांच कर इस बात का निरीक्षण करें कि स्पा सेन्टर में नियुक्त कर्मचारी कितने दिवस के अन्तराल में परिवर्तित हो रहे हैं तथा कहीं उक्त सेन्टरों में मसाज की आड़ में कोई अवैध धंधा तो नहीं चल रहा है। प्रत्येक थाना प्रभारी सप्ताह में एक बार स्पा सेन्टरों में लगाये गये उक्त सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग को चैक करेंगे तथा स्पा सेन्टरों के सम्बन्ध में उनके द्वारा की गयी कार्यवाही को थाने पर एक अलग रजिस्टर बनाकर उसमें इन्द्राज करेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण