थाना प्रभारी व चौकी इंचार्ज पर भी होगी कार्रवाई
देहरादून– दून पुलिस के दोहरे मापदंड के चलते हैं अवैध शराब पिलाने वालों के हौसले भी बुलंद होते दिखाई दे रहे हैं जहां पुलिस अधिकारी एक मामले में चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर देते हैं वही दूसरे मामलों में महेज चालान काट कर जिम्मेदारियों की इतिश्री हो जाती है अब एसएसपी देहरादून में मामले की गंभीरता को देखते हुए अवैध रूप से शराब पिलाने वाले लोगों पर कार्रवाई के साथ ही संबंधित चौकी व थाना इंचार्ज की जिम्मेदारी भी तय की है जिससे अवैध रूप से शराब ना पिलाई जा सके एसएसपी योगेंद्र रावत ने बताया कि बीते रोज 11 अवैध बार पर कार्रवाई की गई है अब इस पूरे मामले में अधिकारियों की जिम्मेवारी भी तय की गई है जिससे कि उनके क्षेत्र में अवैध शराब परोसे जाने पर रोक लग सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के थाना इंचार्ज व चौकी इंचार्ज भी ऐसे जगहों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई करे। हालांकि ऐसे मामलों में आबकारी विभाग के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठते है कि आखिरकार उनके द्वारा ऐसे अवैध अड्डो पर कार्रवाई क्यों नही की जाती।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण