फरार चल रहे हैं लूट और चोरी के मामले को पुलिस ने किया हरियाणा से गिरफ्तार
देहरादून: हरिद्वार से पुलिस अभिरक्षा से फरार पांच हजार की लूट और चोरी के इनामी अपराधी को गांव बनियानी रोहतक हरियाणा से एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी हरिद्वार के थाना कोतवाली मंगलौर का हिस्ट्रीशीटर है, जिसके खिलाफ लूट और चोरी के दो दर्जन के करीब मुकदमें विभिन्न थानों में पंजीकृत है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आईजी गढ़वाल द्वारा नकद पुरस्कार घोषित किया गया था। फरार और इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पिछले दिनों से स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड ने अभियान चला रखा है. इस अभियान के तहत जनपद हरिद्वार के थाना सिडकुल में आरोपी निपुल सितंबर महीने में पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था, जिसके बाद आरोपी पर डीआईजी गढ़वाल द्वारा पांच हज़ार का इनाम घोषित किया गया. वहीं 22 सितंबर 2020 को आरोपी निपुल उर्फ छोटे पुलिस अभिरक्षा उत्तराखंड से फरार होकर हरियाणा के रोहतक जिले में अपनी पहचान छिपा कर रह रहा था, जिससे वह गिरफ्तारी से बच सके।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण