हेमंती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय ने बैक पेपर मैं छात्रों की सम संख्या को लेकर परीक्षा केंद्रों में किया बदलाव
श्रीनगर- हेमवंती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय के सेमेस्टर सिस्टम के बैक पेपर इस माह के अंतिम सप्ताह में होने सुनिश्चित हुए हैं। लेकिन छात्रों की कम संख्या होने के चलते विवि ने महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किए हैं। जिसके अनुसार विवि से संबद्ध इन महाविद्यालयों के 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस संबंध में विवि ने आज आदेश जारी कर दिया है। आदेश के अनुसार राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर, जोशीमठ, नागनाथ पोखरी, गैरसैंण, तकवाड़ी, कर्णप्रयाग, जखोली, रुद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि, देवप्रयाग, नेखरी और पौखाल का बैक पेपर परीक्षा केंद्र श्रीनगर बिरला कैम्पस में होगा। इसी तरह राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार, चौबट्टाखाल, बेदीखाल, थलीसैंण, नैनीडांडा, सतपुली, जयहरीखाल का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय परिसर पौड़ी होगा। इसी तरह अन्य महाविद्यालय के केंद्र भी बनाये गए हैं। जिसकी जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई लिस्ट में दी गयी है। गढ़वाल विवि के परीक्षा अनुभाग ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश की कॉपी सभी महाविद्यालयों को भेजी जा चुकी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण