उत्तराखंड में बेरोजगारी की दशा बताते चयन आयोग के पास पहुंचे लाखों की संख्या में आवेदन
देहरादून– उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने विभिन्न भर्ती विज्ञापनों के सापेक्ष प्राप्त आवेदन के संबंध में संवाद जारी किया है। सबसे ज्यादा आवेदन 854 पदों के लिए होनी वाली स्नातक स्तर की परीक्षा में पहुंचे हैं, यहां 2,16, 493 बेरोजगारों ने फॉर्म भरे हैं। वहीं 753 पदों के लिए होने वाली परीक्षा कनिष्ठ सहायक के लिए 1, 19, 718 फॉर्म पहुंच गए। अगर बात करें सहायक अध्यापक के पदों पर आवेदन की संख्या की तो लगभग 1500 पदों के सापेक्ष 44,464 बेरोजगारो ने आवेदन किया। देवभूमि बेरोजगार मंच ने अब सरकार को घेरा है। राम कंडवाल ने कहा कि हर दिन मुख्यमंत्री और उत्तराखंड सरकार कहती है कि प्रदेश में बेरोजगारी नही है, तो फिर आयोग के पास इतने फॉर्म कैसे पहुंच गए। सिर्फ 854 पदों के लिए 2,18,493 फॉर्म पहुंचना क्या दर्शाता है। साफ है प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। और ये देखता है कि अगर 2017 से ही सरकार भर्ती निकाल देती तो इतने बेरोजगार नहीं होते, लेकिन अब जब चुनाव नजदीक है तो सरकार सीमित फॉर्म निकालकर बेरोजगारों से मोटी फीस वसूल रही है। फिर सिद्ध हो गया उत्तराखंड में बेरोजगारी दर देश मे सबसे ज्यादा है।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज