मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को दिया अपना इस्तीफ़ा
देहरादून–मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना इस्तीफा राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को दे दिया है। पिछले 3 दिनों से उत्तराखंड में मचे सियासी घमासान के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना इस्तीफा दे दिया है। हरबंश कपूर , धन सिंह रावत मुन्ना सिंह चौहान , भी साथ पहुँचे थे इस्तीफा देने। जानकारी के अनुसार 18 मार्च को त्रिवेंद्र सरकार के 4 साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा था। लेकिन 4 साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपना इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा दिए जाने के पीछे क्या वजह है यह स्थिति साफ नहीं हो पा रही है। लेकिन बीजेपी विधायकों की नाराजगी इसके पीछे असली वजह मानी जा रही है। कई कैबिनेट मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री का तालमेल ना होना भी इसकी दूसरी वजह मानी जा रही है। पिछले 4 सालों में कई बार ऐसी नौबत देखने को मिली जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके कैबिनेट मंत्री और विधायक नाराज दिखे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण