भालू ने गोशाला के अंदर तीन मवेशियों को बनाया अपना शिकार
डेढ़ महीने बाद एक बार फिर से दशोली के ग्राम सभा सरतोली मे भालू ने तीन मवेशियों को अपना शिकार बना कर लोगों में दहशत फैला दी है। भालू ने नरेन्द्र पंवार की गोशाला के दरवाजे तोड़ कर तीन मवेशियों को बुरी तरह नुकशान पहुचाया। जिसमे से एक बैल दम तोड़ चुका है और एक बछड़ा दम तोड़ने वाले है। गाय भी बुरी तरह घायल है, वह भी कुछ समय की मेंहमान है। लगभग डेढ़ महीने पहले भालू ने इशी तरह सरतोली में भालू ने कई जानवरों को नुकशान पहुचाया था, यही नही वन विभाग और ग्रामीणों ने रात रात जाग कर भालू को भगाने का काम भी किया, साथ ही भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया, लेकिन कोई परिणाम नही निकला। आज भी वन विभाग मौके पर पहुंच चुका है, उनका कहना है कि वन विभाग द्वारा नुकशान का मुआबजा दिया जाएगा।
आज एक बार फिर भालू ने तीन मवेशियों को अपना शिकार बना कर अपनी मौजदगी जाहिर कर दी है। वही ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन और विभाग कोई करवाई नही करता है तो ग्रामीण आंदोलन को बाधित रहेंगे। अब वह विभाग को ये सोचना होगा कि किस प्रकार से भालू के आतंक से छेत्र को निजात मिले।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण