शहीदी दिवस पर महापौर ने शहीदों को नमन कर दी श्रद्धांजलि
*भारत देश क्रांतिकारी वीरों की कर्मभूमि-अनिता ममगाई*
ऋषिकेश-नगर निगम महापौर अनिता ममगाई ने शहीदी दिवस पर देश की आजादी के लिए अपने प्राणों को न्योछावर करने वाले भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव सिंह को श्रद्वांजलि अर्पित की। नगर निगम स्थित शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महापौर ने शहीदों को नमन किया।इस अवसर पर महापौर ममगाई ने कहा कि भारत एक महान देश है। यह देश उन वीरों की कर्मभूमि रही है। जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते हुए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए थे।
उन्होंने कहा कि हम सभी को शहीद भगतसिंह, राजगुरु व सुखदेव के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना चाहिए। महापौर ने कहा कि शहीदे आजम भगत सिंह ने कहा था कि ये लोग मेरे शरीर को मार सकते है, लेकिन मेरे विचारों को नहीं। आने वाली पीढ़ी मेरे विचारों को अपनाएगी। आज के दौर में शहीदों की विरासत को जानना बहुत जरूरी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण