लैंसडाउन की बेटी अनुकृति गुसाई ने किया हजारों महिलाओं की पानी की समस्या का समाधान
महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान द्वारा लैंसडाउन क्षेत्र में मशरूम और ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर की ट्रेनिंग के दौरान देरियाखाल, जेरीखाल, की महिलाओं का सही समय पर ट्रेनिंग में ना आने का कारण सुन अध्यक्षा अनुकृति गुस्साई हुई हैरान। जहां दुनिया चांद तक पहुंच गई है। वहीं दूसरी ओर लैंसडाउन क्षेत्र में पानी नल तक नहीं पहुंच पा रहा है। महिला उत्थान एवं बाल कल्याण संस्थान द्वारा जहां एक तरफ पूरे प्रदेश में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए एक मुहिम चलाई जा रही है।
वहीं दूसरी ओर लैंसडाउन में ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान महिलाओं का ट्रेनिंग में लेट से आना व ट्रेनिंग ना ले पाने का कारण पानी की समस्या बना हुआ है। लैंसडाउन क्षेत्र की महिलाओं द्वारा जब अनुकृति गुसाई रावत को पानी की समस्या व किस तरह उन्हें अपना सारा काम छोड़ पानी के लिए दिन भर भटकना पड़ता है. जिस कारण वह कोई भी ट्रेनिंग व योजना का फायदा नहीं उठा पाते साथ ही साथ महिलाओं द्वारा एनजीओ से समाधान किया। अनुकृति गुसाई ने कहा कि क्षेत्र की बेटी होने के नाते मेरा यह फर्ज है
कि पानी की समस्या किसी भी महिला की प्रगति में बाधक नहीं होनी चाहिए उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश को बने दो दशकों के बाद भी लैंसडाउन क्षेत्र की महिलाओं को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है उन्होंने यह विश्वास दिलाया कि एनजीओ द्वारा क्षेत्र में निरंतर पानी के टैंकर की व्यवस्था की जाएगी जिससे कम से कम हर परिवार को पीने का पानी मिल पाएगा. और इस क्षेत्र की बहने खुद को स्वरोजगार से जोड़ पाएंगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण