बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक स्विप्ट कार गहरी खाई में गिरी, 5 लोगों की मौके पर मौत
चमोली– बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पाखी के निकट एक स्विप्ट कार के गहरी खाई मे गिरने से उस मे सवार 5 लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। दुर्घटनाग्रस्त की सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ और पुलिस की टीमाे ने मौके पर जाकर देखा तो उसमें 5 लोग मौके पर ही मृत पाए गए। एसडीएम जोशीमठ कुमकुम जोशी मौके पर पहुंची और पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा सभी शवों को गहरी खाई से निकाला गया। जिन्हे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है।

सभी मृतक एक ही परिवार के है। सभी चमोली के समीप शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। पाखी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और मौके पर ही सभी 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार में मातम छाया हुआ है। सभी मृतक नीति घमसाली के रहने वाले हैं। जिलाधिकारी स्वाति.एस.भदाेरिया ने बताया कि घटना देर रात की है, जिस के कारणो की जांच की जा रही है। एनएच की लापराही सामने आ रही है। जिन के खिलाप एफ़.आई.आर.दर्ज कराई जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण