कोरोना कर्फ्यू पर महापौर की अगुवाई में आश्रमों में चला सैनेटाइजेशन अभियान
*कोरोना कहर को देखते हुए मेयर ने दिए सफाई कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश*
ऋषिकेश– खतरनाक होते जा रहे कोविड-19 के कहर को देखते हुए महापौर ने एक बार फिर से नगर में सैनिटाइजेशन का जिम्मा संभाल लिया है। कोरोना कफ्र्यू के दौरान रविवार को मोर्चा संभालते हुए नगर निगम मेयर अनिता ममगाई ने विभिन्न आश्रमों में सैनेटाइजेशन कराया। निगम के सफाई निरीक्षकों व सैनिटाइजेशन टीमों के साथ मैदान में उतरी महापौर ने त्रिवेणी घाट सहित मायाकुंड क्षेत्र के विभिन्न आश्रमों में सैनिटाइजेशन कराया ।इस दौरान आवश्यक निर्देश भी महापौर द्वारा सफाई निरीक्षकों को दिए गए।
महापौर ने बताया कोरोना का प्रभाव दूसरी लहर में फिर चरम पर है।प्रदेश में कोरोना संक्रमण की वापसी फिर आमजन को डरा रही है। गुजरे तीन दिन में जिस तेजी से मामले बढ़े हैं, उससे आमजन की चिंता और बढ़ गई है। ऋषिकेश भी इससे अछूती नही रही है।शहर में संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है।इसे चुनौती के तौर पर लेकर नगर निगम प्रशासन ने सैनिटाइजेशन पर अपना फोकस बना लिया है। निगम टीम लगातार चरणबद्ध तरीके से हर गली-मोहल्ले को सैनिटाइज करेगी। वार्डों में हैंड-मशीनों को पार्षदों के जिम्मे दिया जायेगा।
नियमित सैनिटाइजेशन के साथ यहां मुख्य सड़कों पर भी नियमित दवा छिड़काव करने के आदेश दे दिए गये हैं। इस दौरान पार्षद मनीष मनवाल, राजपाल ठाकुर, राजेश गौतम, सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा, सचिन रावत, नरेश खैरवाल आदि
प्रमुख रूप से मोजूद रहे।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज