मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना संकट काल मे की बड़ी घोषणा
दिल्ली में लॉकाउन के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना संकट के बीच बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि दिल्ली में 72 लाख लोगों को 2 महीने राशन मुफ्त दिया जाएगा। दिल्ली में लॉकाउन के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना संकट के बीच बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि दिल्ली में 72 लाख लोगों को 2 महीने राशन मुफ्त दिया जाएगा। उन्होंने एक डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अब दिल्ली में जितने भी 72 लाख राशन कार्ड धारक हैं उनको अगले 2 महीने के लिए मुफ्त राशन दिया जाएगा। साथ ही साफ किया कि इसका मतलब यह नहीं कि लॉकडाउन अगले 2 महीने चलेगा, लेकिन जिस आर्थिक तंगी से गरीब आदमी जूझ रहा है उसकी मदद करने के लिए अगले 2 महीने के लिए सरकार ने मुफ्त राशन देने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा किदिल्ली में जितने भी ऑटो टैक्सी चालक हैं, उनके अकाउंट में 5000 रुपये की मदद दिल्ली सरकार देगी। इसे इस आर्थिक तंगी के दौर में उनको मदद मिलेगी। 1,56,000 ऐसे ऑटो टैक्सी ड्राइवर की मदद पिछली बार की थी। ऐसे सभी लोगों को इस बार की मदद मिलेगी।
केजरीवाल ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए दिल्ली में हमने लॉकडाउन लगाया है। यह इसलिए लगाया गया था कि चेन टूटता के मामलों में कमी आ सके। लॉकडाउन उन लोगों के लिए आर्थिक संकट पैदा कर देता है जो रोज कमाते हैं रोज खाते हैं। पिछले हफ्ते हमने मजदूरों के लिए ऐलान किया था कि हर मजदूर के अकाउंट में पांच 5000 रुपये डाले जाएंगे और डाल दिए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण