डाक्टरों व नर्सिंग स्टाफ की संविदा पर की जाए भर्ती: रविंद्र सिंह आनंद
देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। ऐसे में आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार से मांग करती है कि स्वास्थ्य सेवाआंे के मददेनजर नर्सिंग स्टाफ, डाक्टर एवं टेक्नीशियनों की भर्ती करें। रविंद्र सिंह आनंद ने कहा कि अपने कोरोना अनुभव के आधार पर वे इस बात को अच्छे से जानते है कि राज्य के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं बिलकुल ही दम तोड़ रही है। डाक्टरों, टेक्नीशियनों एवं नर्सिंग स्टाफ की कमी के चलते मरीजों का बहुत बुरा हाल है। इसके लिए आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि उपनल के माध्यम से जिस स्टाफ को पहले कोविड के चलते भर्ती किया गया था उनको बहाल किया जाए या नई भर्ती की जाए जिससे स्टाफ की कमी के कारण होने वाली परेशानी से निजात मिल सकेे।
श्री आनंद ने कहा कि इस बार आम आदमी पार्टी यह भी मांग करती है कि जिस तरह से कोविड के बाद पूरे स्टाफ को हटा दिया गया था इस बार सरकार वह गलती न करे और ऐसा रास्ता निकाले जिससे भविष्य में इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण