तीर्थ नगरी की सुरक्षा के लिए निरंतर चले सत्यापन अभियान -अनिता ममगाई
*अपराध की घटनाएं थामने के लिए संयुक्त टीम होगी गठित-महापौर*
*स्थानीय प्रशासन एक सप्ताह में त्रिवेणी घाट से हटाए मलबा-मेयर*
ऋषिकेश- नगर निगम महापौर ने शहर को पूरी तरह से अपराध मुक्त बनाने के लिए सत्यापन अभियान चलाने के लिए पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया है।इस संदर्भ में महापौर द्वारा विभिन्न विभागों की एक महत्वपूर्ण बैठक भी ली गई।उन्होंने अभियान की पूर्णतः सफलता के लिए संयुक्त टीम के गठन की बात कही। नगर निगम में आहुत बैठक में महापौर अनिता ममगाई ने कहा कि किसी भी तरह के आपराधिक मामलों के सामने आने पर अधिकांशतः में उन अपराधियों के चेहरे बेनकाब होते हैं जोकि पहचान छुपा कर यहां रह रहे होते हैं। इसके लिए जरूरी है कि यहां चरणबद्ध तरीके से निरंतर अभियान चलाया जाये जिसमें अन्य विभागों से भी पुलिस आवश्यक फीडबैक ले।महापौर ने कहा कि ऋषिकेश एक देवभूमि ही नही अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यटन नगरी भी है यहां वर्षभर श्रद्वालु एवं पर्यटक आते हैं। जरा सी चूक बड़ी घटना का कारण बन सकती है।इसलिए जरूरी है नगर निगम के अंतर्गत जितने भी ठेले हैं उनका सत्यापन हो।इसके अलावा शहर में प्रवासी मजदूरों, रेहड़ी-फड़ी वालों का सत्यापन अभियान चले, ताकि स्थानीय लोगों की सुरक्षा में कोई कोताही न हो। बैठक में मौजूद एसआई को उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिस की कार्यवाही की उन्हें जानकारी मिलनी चाहिए। उन्होंने मजदूरों से काम लेने वाले के ठेकेदारों से भी अपील करते हुए कहा कि वह किसी भी प्रवासी मजदूर को कार्य में तब तक न रखे जब तक उनकी पहचान स्थानीय थाना प्रभारी द्वारा न की गई हो । बैठक के दौरान मेयर ने त्रिवेणी घाट पर पड़े मलवा की सफाई के लिए तहसीलदार को भी निर्देशित करते हुए महापौर ने कहा कई माह पूर्व बाढ़ में बहकर आया मलवा लंबे अर्से से नगर की हद्वय स्थली त्रिवेणी घाट की सुंदरता को ग्रहण लगा रहा है। इस संदर्भ में निगम द्वारा मौखिक एवं लिखित शिकायत करने के बावजूद तहसील स्तर पर कारवाई सुनिश्चित ना करा पाने की वजह से जहां जनता में गलत संदेश जा रहा है वहीं इससे निगम के स्वच्छता मिशन को भी पलीता लग रहा है।उन्होंने स्पष्ट शब्दों में एक सप्ताह के भीत घाट से मलबा हटाने के निर्देश तहसीलदार को दिए। बैठक में अधिशासी अभियंता विनोद जोशी, तहसीलदार अमृता शर्मा, सब इंस्पेक्टर अरुण त्यागी आदि मोजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण