आम आदमी पार्टी की समीक्षा बैठक
आम आदमी पार्टी कार्यालय पीरूमदारा में शिशुपाल सिंह रावत जी की उपस्थिति में एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई, जिसमें पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए। शिशुपाल सिंह रावत जी ने पंजाब में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत पर सभी कार्यकर्ताओं व पंजाब की जनता को बधाई दी, साथ ही माननीय विधायक श्री दिवान सिंह बिष्ट जी को रामनगर का विधायक का चुनाव में जीत हाशिल करने पर बधाई दी। शिशुपाल सिंह रावत जी ने कहा, आम आदमी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़ा ” मैं जनता जनार्दन के इस फैसले का हृदय से स्वागत करता हूं और आशा करता हूं कि नवनिर्वाचित सरकार भी जनहित के लिऐ कार्य करेगी और जनहित के कार्यों में आम आदमी पार्टी सरकार को समर्थन प्रदान करेगी लेकिन, यदि सरकार अपने कर्तव्यों से भटकती है तो आम आदमी सड़कों पर उतर कर सरकार का पुरजोर विरोध करेगा और समय समय पर सरकार को उसके कर्तव्य याद दिलाने का कार्य करेगा।”
बैठक में अधिकतर बूथ अध्यक्षों ने भा ज पा कांग्रेस व अन्य दलों द्वारा धनबल का दुरुपयोग कर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। सभी कार्यकर्ताओं ने शिशुपाल सिंह रावत जी को भरोशा दिलाया कि आप नेत्तृत्व करते रहें एक दिन पंजाब की तरह उत्तराखंड में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
साथ ही रावत जी ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में इस बार निश्छल राजनीती की नींव रखी है और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी उत्तराखंड को एक ईमानदार सरकार देने का कार्य करेगी।
बैठक में भास्कर जोशी जी, ललित पांडे जी, सोभन सिंह तड़ियाल जी, नवीन नैथानी जी, नितिन कंडारी जी, मंजू नैथानी जी, सुनीता रावत जी, मंजू रावत जी, अनु शर्मा जी, विनीता रावत जी, जुल्फिकार अली जी, डॉ शाहरुख जी, खलील शाह जी, तेजपाल जी, सौरव नेगी जी, निर्मल पाठक जी, तसलीम जी, मंगल सिंह जी, राजेंद्र सिंह जी, श्यामलाल जी, निश्चय पपने जी, रूपा देवी जी, नंदकिशोर शर्मा जी, कुंदन सिंह रावत जी, कुलदीप जोशी जी, नीरू रावत जी, जानकी देवी जी, नरपाल सिंह जी, आशिया जी, मयंक कोहली जी, भास्कर जी, रजत जी, सिद्धार्थ सिंह जी सोनू सैनी जी, चमन जी, राहुल सैनी जी, प्रिया जी, अजय जी और सगूफ्ता नाज जी मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण