उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से दिया इस्तीफा
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रेस वार्ता कर उन्होंने इस की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यूकेएसएसएससी में हुए भर्ती घोटाले को लेकर चिंता व्यक्त की और अध्यक्ष होने के नाते पूरे मामले की नैतिक जिम्मेदारी ली है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एस राजू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में भर्ती प्रक्रिया में हुई धांधली को लेकर उन्होंने इसकी नैतिक जिम्मेदारी ली है और उसके बाद पद से इस्तीफा दिया है। एस राजू 2016 में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष पद पर तैनात हुए थे और तब से वे लगातार इस पद पर बने हुए थे। उत्तराखंड में ऐसा पहली बार देखा जा रहा है कि किसी धांधली में किसी अधिकारी ने पद से इस्तीफा दिया हो। उन्होंने कहा कि पिछले महीने और इस बार भी आयोग की भर्ती परीक्षाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं इसलिए वे अपने पद से त्यागपत्र देते हैं। आप को बता दें कि यूकेएसएसएससी में हुई स्नातक स्तर की भर्ती परीक्षा में बड़े स्तर पर धांधली सामने आई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश के बाद एसटीएफ इस पूरे मामले की जांच कर रहा है। इस पूरे मामले में अब तक 13 लोग गिरफ्तार किये गये हैं। लेकिन अब यह भी सामने आ रहा है कि इन धांधलियों में सफेदपोश भी शामिल हैं। उत्तरकाशी के एक जिला पंचायत सदस्य का नाम भी इस मामले में सामने आ रहा है। जिससे यह लग रहा है कि इस भर्ती प्रक्रिया में राजनेता भी शामिल हो सकते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण