रामनगर की ढेला नदी के बाहों में बही कार, मौके में 9 लोगों की मौत
रामनगर – नैनीताल जिले के रामनगर में एक अर्टिगा कार नदी में बह गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सुबह 5 बजे के करीब ये कार रामनगर की ढेला नदी में बह गई। इस हादसे में 9 लोगो की मौत की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि अर्टिगा में 10 लोग सवार थे, जिसमें से एक लड़की जिंदा है। मौके से 4 शव बरामद कर लिए गए हैं। कार में अभी भी 5 और शव फसे होने की बात बताई जा रही है। शवों को निकालने के प्रयास किये जा रहे हैं। सभी पर्यटक पंजाब के बताए जा रहे हैं। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। सुबह पांच बजे सभी लोग रिसार्ट से रामनगर के लिए वापस आ रहे थे। रात को हुई बारिश का पानी सुबह सड़क पर आ गया। बहाव का अंदाजा न होने के नाते कार चालक ने वाहन पानी में उतार दिया। इस दौरान कार समेत सभी सवार बह गए।
स्थानीय लोगों के देखने पर हो हल्ला मचा। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों व पुलिस की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया। बरामद शव में एक युवती व तीन युवक हैं। अस्पताल में युवती नाजिमा से पुलिस पूरी घटना की जानकारी ले रही है । जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां सामान्य सी रोड है। रात में हुई बारिश से जंगल से आया पानी बह रहा है। स्थानीय भाषा में इसे रपटा कहते हैं। रपटे में पानी का वेग काफी तेज होता है। इसे बाहर से आए पर्यटक भांप नहीं पाते और हादसे का शिकार हो जाते हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण