नरेंद्रनगर के पास आगराखाल में ऑल्टो कार खाई में गिरी कार में सवार तीन लोगों की मौत
टिहरी: टिहरी जिले से दर्दनाक हादसे की खबर मिली है। यहां एक अल्टो कार खाई में गिर गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा टिहरी के नरेंद्रनगर में आगराखाल- कुसरेला सड़क मार्ग पर सलडोगी के पास हुआ।
जानकारी के मुताबिक कार में तीन लोग सवार थे। तीनों लोग आगराखाल से कखील गांव जा रहे थे। तभी सुबह करीब 11.30 बजे सलडोगी के पास अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। शवों का पंचनामा किया और पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल नरेंद्रनगर में भेज दिया। तीनों मृतक टिहरी जिले के रहने वाले थे।
मृतकों की पहचान दीवान सिंह (52) निवासी ग्राम फकोट, सतीश सिंह (37) निवासी ग्राम कसमोली और कुंवर सिंह( 57) निवासी ग्राम आगर के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण