आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल संपन्न कराने हेतु ली गयी ड्यूटीरत पुलिस बल की ब्रीफिंग
पौड़ी; विगत वर्षो की भाँति इस वर्ष भी 18 तारिक को महाशिवरात्रि का त्यौहार मनाया जायेगा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जनपद पौड़ी गढ़वाल के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत श्री नीलकण्ठ महादेव में उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन एवं जलाभिषेक करने आते हैं। श्रद्धालुओं, मन्दिर एवं मेला सुरक्षा के दृष्टिगत ड्यूटी हेतु पुलिस बल नियुक्त किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता_चौबे के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शेखर चन्द्र सुयाल द्वारा ड्यूटीरत समस्त पुलिस बल की थाना लक्ष्मणझूला प्रांगण में ब्रीफिंग ली गयी। ब्रीफिंग के दौरान ड्यूटीरत समस्त पुलिस बल को श्रद्धालुओं के सुगम एवं सुरक्षित आवागमन हेतु समर्पित भाव से ड्यूटी पर नियुक्त रहने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था सुचारु रुप से चलाने हेतु निर्देशित किया गया।
👉महाशिवरात्रि मेले के दृष्टिगत सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 03 जोन तथा 06 सेक्टरों में विभाजित किया गया है।
👉प्रत्येक जोन में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी तथा सेक्टर में निरीक्षक एवं थानाध्यक्ष स्तर के अधिकारियों को नियुक्त किया गया है।
👉मेला सुरक्षा के दृष्टिगत 05 निरीक्षक, 04 थानाध्यक्ष, 30 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक, 22 हेड कांस्टेबल, 60 कांस्टेबल, 2 प्लाटून पीएसी, एस.डी.आर.एफ यूनिट, जल पुलिस एवं फायर सर्विस को तैनात किया गया है।
👉यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाये रखने हेतु श्री नीलकण्ठ महादेव मन्दिर जाने के लिए पशुलोक बैराज – गरुड़ चट्टी – नीलकण्ठ मंदिर मार्ग को निर्धारित किया गया है तथा मंदिर से वापसी में निकासी हेतु नीलकण्ठ – गरुड़ चट्टी – तपोवन मार्ग निर्धारित किया गया है।
👉वाहनों के अव्यवस्थित रूप से खड़े पाए जाने पर उन्हें हटाने के लिए क्रेन की व्यवस्था की गयी है साथ ही नीलकण्ठ में पार्किंग फुल होने की दशा में वाहनों को पीपल कोटी- दिउली मार्ग पर डायवर्ट कर पार्क कराया जाएगा।
👉दिनाँक 17 से 19 फरवरी तक सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगायी गयी है।
👉सांय 06.00 से प्रातः6.00 बजे तक पैदल मार्ग पर श्रद्धालुओं के आवागमन पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण