विधानसभा सत्र के पहले दिन ही कई मुद्दों को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
विधानसभा बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने अंकिता भंडारी हत्याकांड, बेरोजगारी ,पेपर लीक मामला, लाठीचार्ज, मंहगाई भ्रष्टाचार के मुद्दे पर विधानसभा कूच का आव्हान किया था। कांग्रेस
के प्रदर्शन व विधानसभा कूच के कार्यक्रम को देखते हुये पुलिस भी पूरी तरह मुस्तैद दिखी हालांकि कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस के साथ मशक्कत करते हुए तीन बैरिकेड व गेट तोड़ने में कामयाब हो गये कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जबर्दस्त उत्साह देखने को मिला प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने आरोप लगाते हुये कहा की सरकार आंदोलन को पुलिस की लाठी के बल पर रोकना चाहती है चार चार जगह पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तितर बितर कर कांग्रेस और जनता की आवाज दबाने का शडीयन्त्र रच रही है वहीं प्रदर्शन में शामिल पूर्वमुख्यमंत्री हरीश रावत भी जम कर भाजपा सरकार पर बरसे हरिश रावत ने कहा की पिछले 6 सालों में भराड़ीसैंण का कोई विकास नहीं हुआ केवल जनता को ग्रीष्मकालीन राजधानी का छुनछुना पकड़ाया गया है अंकिता भंडारी के हत्यारो को बचाया जा रहा है गन्ना किसानो का बकाया भुक्तान नहीं हो पा रहा है बेरोजगारो को नौकरी देने के बजाय उन पर लाठियां बर्साई जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण