दून पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में 6 साल से फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार
देहरादून; उत्तर काशी निवासी एक युवती का शव चुना खाले के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था जिसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी और निशान मिटाने के लिए युवती का चेहरा झुलसा कर पेड़ से लटका दिया गया था जिसमें 9 लोगों के शामिल होने की पुष्टि हुई थी जिनमें से 7 लोगों को गिरफ्तार कर दिया गया था लेकिन दो अभी भी फरार चल रहे थे जिसमें से एक इनामी बदमाश को पुलिस द्वारा बिहार सीतामढ़ी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है
इस बारे में जानकारी देते हुए कोतवाल डीएस कोहली ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रहे थे मुखबिर की सूचना पर एक इनामी बदमाश को पुलिस ने बिहार सीतामढ़ी से गिरफ्तार कर लिया जिसे न्यायालय में पेश किया जाएगा
उन्होंने बताया कि विवेचना में प्रकाश में आया था कि उक्त युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई और साक्ष्य छिपाने के लिए तेजाब डालकर पहचान छुपाने का प्रयास किया गया जिन पर परि क्षेत्रीय अधिकारी गढ़वाल द्वारा ₹25000 का पुरस्कार घोषित किया गया था मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा ₹25000 के इनामी बदमाश बिट्टू साहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण