फाइनेंशियल फ्राड यूनिट (FFU) खुलने से आर्थिक अपराधों से पीड़ित व्यक्तियों को तत्काल मिलेगी मदद
पौड़ी: वर्तमान में जनपद में साईबर अपराध की तरह आर्थिक अपराध जैसे जमीन की धोखाधड़ी में पैसों का लेनदेन,चिट फण्ड,स्टॉक मे पैसा लगाना, लोन, पॉन्जी स्कीम आदि से सम्बन्धित मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं व मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी इसकी जड़ें फैलती जा रही हैं। जालसाज जनता के भोले-भाले लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर इस प्रकार आर्थिक धोखाधड़ी कर रहे हैं जिससे लोग अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई गंवा दे रहे हैं। इस प्रकार से बढ़ रही आर्थिक धोखाधड़ी की घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये इन पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद में फाइनेंशियल फ्राड यूनिट (FFU) का गठन किया गया है। जिसमें प्रभारी के रूप में उपनिरीक्षक स्तर के अधिकारी को नियुक्त किया जायेगा। जनपद में अब आर्थिक अपराध की शिकायत पर फाइनेंशियल फ्राड यूनिट तत्काल जांच करेगी तत्पश्चात ठगी की पुष्टि होने के बाद संबंधित थाने में मुकदमें दर्ज करेगी जिसके बाद आरोपियों की धरपकड़ की जायेगी।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज