पौड़ी पुलिस ने घर से लापता 96वर्षीय बुजुर्ग को अल्प समय में किया तलाश, सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द
पौड़ी: विक्रम सिंह पुत्र श्री शेर सिंह निवासी ग्राम ग्वीथ, तहसील चाकीसैन, जिला पौड़ी गढ़वाल ने थाना पैठाणी पर आकर सूचना दि कि दिनाँक 24.04.2024 को उनके पिता शेर सिंह उम्र-96 वर्ष निवासी ग्राम ग्वीथ, तहसील चाकीसैन, जिला पौड़ी गढ़वाल जो बिना बताये घर से कहीं चले गये हैं और अभी तक घर वापस नहीं आये हैं हमने अपने रिश्तेदारी व सभी सम्भावित स्थानों में अपने पिताजी का पता कर लिया है लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। थाना पैठाणी पुलिस द्वारा इस सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये थाने के आस-पास के क्षेत्रों में, आने-जाने वाले वाहनों में व सभी सम्भावित स्थानों में श्री शेर सिंह की तलाश की गयी पुलिस के अथक एवं सार्थक प्रयासों से बुजुर्ग शेर सिंह को पुलिस द्वारा पाबौ क्षेत्र से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। घर के मुखिया को अपने पास सकुशल पाकर परिजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुये पौड़ी पुलिस की मुक्त कण्ठ से सराहना करते हुये धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण