कोटद्वार में भटक रही मध्यप्रदेश की 02 महिलाओं व एक नाबालिग बालिका को जनपद की “ऑपरेशन स्माइल” टीम ने सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द
कोटद्वार:पुलिस मुख्यालय स्तर से गुमशुदाओं की तलाश हेतु 01.05.2024 से 02 माह का “ऑपरेशन स्माइल” चलाया जा रहा है, जिसके तहत श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों व ऑपरेशन स्माइल टीम को गुमशुदाओं की तलाश कर उनके परिजनों से मिलाने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी क्रम में दिनांक 18.05.2024 को जनपद की ऑपरेशन स्माइल टीम को सूचना प्राप्त हुयी की 02 महिलाएं व एक छोटी बालिका कोड़िया आर्मी कैंप कोटद्वार के पास लावारिश अवस्था में घूम रही है। इस सूचना तत्काल जनपद की “ऑपरेशन स्माइल” टीम कोड़िया आर्मी कैंप कोटद्वार पहुँची जहाँ पर तलाश करने के पश्चात 02 महिलाएं व एक छोटी बालिका वहां पर घूमते हुये मिली जिन से पूछताछ की गयी तो उन्होंने अपना नाम 1.उर्मिला (उम्र 37 वर्ष) पत्नी कौशल बसोर, निवासी-वार्ड नंबर-7, पोस्ट-पुरैल सिंगरौली पुरैल, मध्य प्रदेश व 2. सरिता (उम्र 30 वर्ष) पत्नी रामधारी, निवासी-उपरोक्त एवं साथ में नाबालिक बालिका जिसका नाम गीता काल्पनिक नाम बताया गया। इनके द्वारा बताया गया कि हम मध्य प्रदेश से हरिद्वार अपने पति के पास जा रहे थे जो हरिद्वार में फेरी का काम करते हैं, लेकिन हम अनजाने में कोटद्वार पहुँच गये है, हमारे पास मोबाइल फोन भी नही है ना हमें पति का फोन नम्बर पता है। हम काफी देर से लोगों से मदद मांग रहे थे लेकिन किसी ने हमारी मदद नही की। “ऑपरेशन स्माइल” टीम द्वारा महिलाओं विश्वास में लेकर उन्हें पूर्ण मदद का भरोसा दिलाया गया। तत्पश्चात “ऑपरेशन स्माइल” टीम के प्रयासों से उपरोक्त दोनों महिलाओं व नाबालिग बालिका को बाद काउंसलिंग उनके परिजनों के सकुशल सुपुर्द किया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण