पुलिस आधुनिकीकारण का बयान मुंबई की तर्ज पर अब उत्तराखंड पुलिस के मालखाने भी बनाए जाएंगे हाईटेक
देहरादून- मुंबई की तर्ज पर अब उत्तराखंड पुलिस के मालखाने भी हाईटेक बनाए जाएंगे। जिसे एविडेंस मैनेजमेंट सेंटर के नाम से जाना जाएगा। इसमें मुकदमा से संबंधित साक्ष्य और माल का रखरखाव किया जाएगा। दरअसल अपराधिक घटना के बाद मौके से बहुत से साक्ष्यों को पुलिस इकट्ठा करती है। मसलन यदि हत्या हुई है तो हत्या किस हथियार या वस्तु के प्रहार से की गई है, उसे साक्ष्य के रूप में पुलिस को रखना पड़ता था। सालों साल चलने वाले मुकदमों में इनका प्रबंधन रखना काफी मुश्किल होता था। लेकिन सबूतों में क्यूआर कोड लगाकर कंप्यूटर की मदद से माल/साक्ष्यों का पता चल सकेगा। वही अपराधिक मामले की घटना स्थल पर साक्ष्य प्राप्त करने में भी आसानी आएगी। आईजी पुलिस आधुनिकीकारण नीलेश आनंद भरणे का कहना है की मालखाने को हाईटेक बनाए जाने पर काम चल रहा है। इसके लिए मुंबई के एडवांस्ड मैनेजमेंट सेंटर की व्यवस्था और डिजाइन का अध्ययन किया जा रहा है। देहरादून जिले को पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर चुना गया है। जिससे पुलिसिंग ओर आसान हो सके ।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज