भोगपुर में आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग, दहशत में आया पूरा गाँव
रुड़की: भोगपुर गाँव में आधी रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब खेतों के विवाद को लेकर दो पक्षों में तनातनी खूनी खेल में बदल गई। आरोप है कि शीशपाल पक्ष ने रायसी से अपने रिश्तेदारों को बुलाया, जो दो कारों में सवार होकर गाँव पहुंचे और जसराज के घर के बाहर पहुंचते ही अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर जब ग्रामीणों ने विरोध किया, तो हमलावरों ने पड़ोस के घरों को भी निशाना बना लिया। करीब 10 मिनट तक लगातार गोलियों की गूंज से गाँव में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि घटनास्थल से कारतूस के खोखे बरामद किए गए हैं। पीड़ित जसराज की शिकायत पर शीशपाल, सुशील कुमार, अजीत, आशीष, विशाल, वरुण और दीपक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण