सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने को लेकर उत्तरकाशी पुलिस ने चलाया यातायात चैकिंग अभियान
उत्तरकाशी: सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं यातायात नियमों का पालन कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी के निर्देशन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों विशेषकर शराब पीकर वाहन चलाने, ओवरलोडिंग व ओवरस्पीड के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यातायात पुलिस उत्तरकाशी की टीम द्वारा सिंगोटी/मातली क्षेत्र में वाहन चैकिंग अभियान चलाते हुये यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 43 वाहन चालकों के मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान किये गये। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये शराब पीकर वाहन न चलाने, ओवर लोडिंग न करने, तीव्र गति में वाहन न चलाने तथा दोपहिया वाहन पर हेलमेट का अनिवार्य रुप से प्रयोग करने की सख्त हिदायत दी गयी।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात