रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के झबीरन जट्ट गांव में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या
मंगलौर/हरिद्वार– रुड़की की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के झबीरन जट्ट गांव में 26 वर्षीय युवक की चाकुओं से गोद कर निर्मम हत्या कर दी गई। गांव के श्मशान घाट के पास कूड़ेदान में युवक का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है साथ ही पूरे मामले की जांच में जुट गई है। आपको बता दें कि मृतक युवक की पहचान गाँव के ही निवासी अंकित कुमार उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। युवक की चाकुओं से गोदकर बेदर्दी से हत्या की गई है। मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि युवक बीती शाम से अंकित लापता था। आज सुबह ही अंकित की हत्या की जानकारी उन्हें मिली है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव मिला है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि प्रथमदृष्टया हत्या का मामला लग रहा है। पूरे मामले कि पुलिस सभी पहलुओं पर जाँच कर रही है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण