पौड़ी जिले में दो दिन से हो रही बारिश के चलते ठंड ने दी दस्तक
पौड़ी जिले में दो दिन से बारिश के साथ ही एक बार फिर से शहर में ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंड से बचने के लिए लोग अब अलाव का सहारा भी ले रहे हैं। वहीं बारिश के चलते वन विभाग तथा जल संस्थान को भी थोड़ी राहत मिली है। इसके साथ ही जिलेभर के किसानों के लिए हुई बारिश से माहौल खुशनुमा हो गया है। बताते चलें कि इस बार लंबे समय से बारिश में होने के कारण काश्तकार उन्नत पैदावार के लिए बारिश की राह तक रहे थे। ऐसे में औसत बारिश होने से उनको भी राहत मिली है। वहीं जनपद में कई पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते सब की खेती के काश्तकारों के चहरों पर भी रौनक लौट आई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता के निधन पर किया शोक प्रकट
शीतकाल हेतु बंद हुए 11 वें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम के कपाट
रात्रि में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था, विभिन्न क्षेत्रों में की जा रही सघन चेकिंग एवं प्रभावी गश्त
सड़क सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सख्त नशे में वाहन चलाने वाले 04 वाहन चालकों पर कार्रवाई, नाबालिग का वाहन भी सीज