सन पिक्चर्स ने अपने एक्स अकाउंट पर ‘कुली’ से पूजा हेगड़े का फर्स्ट लुक किया जारी
हैदराबाद: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं. ‘थलाइवा’ के इस एक्शन थ्रिलर को लोकेश कनगराज ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में रजनीकांत, नागार्जुन जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं. आज, मेकर्स ने एक नए कलाकार की पहली झलक दिखाई है. जी हां, 27 फरवरी को ‘कुली’ मेकर्स ने फिल्म से साउथ एक्ट्रेस पूजा हेगड़े का फर्स्ट लुक जारी किया है. पूजा हेगडे़ का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। पूजा हेगड़े, लोकेश कनगराज निर्देशित कलाकारों में शामिल हो गई हैं। सन पिक्चर्स ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर ‘कुली’ से पूजा हेगड़े का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें वे लोकेश कनगराज निर्देशित फिल्म में अपनी भूमिका का खुलासा करती नजर आ रही हैं। फर्स्ट लुक जारी करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, ‘हां, आपने सही अनुमान लगाया. कुली के सेट पूजा हेगड़े।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण