बारिश के चलते पाकिस्तान v/s बांग्लादेश मैच हुआ रद्द
रावलपिंडी : चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुछ भी पाकिस्तान के पक्ष में नहीं रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद घरेलू दर्शकों को आज बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में अपनी टीम से जीत की उम्मीद थी। पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच बारिश के कारण धुल गया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच आज रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेला जाना था। लेकिन, चैंपियंस ट्रॉफी का यह मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है. इस मैच के लिए टॉस भारतीय समयानुसार 2 बजे होने था। लेकिन, 4 बजे तक भी लगातार बारिश होती रही। इसके बाद मैच रेफरी और अंपायरों ने इस मैच को रद्द करने का फैसला किया और दोनों टीमों को 1-1 अंक बांटा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण