रबर फैक्ट्री में आग लगने से फैक्ट्री में रखा लाखों का सामान हुआ राख
हरिद्वार जिले के रुड़की में स्थित एक रबर फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रामनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित इस फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पाकर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, इस आग की घटना से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनीष जैन नामक व्यवसायी की दिल्ली से रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित यह रबर फैक्ट्री है, जहां टायरों के ऊपर चढ़ने वाली लेयर बनाई जाती है। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे फैक्ट्री में अचानक आग लग गई और धुंआ निकलने लगा। इस दौरान एक शख्स ने देखा कि फैक्ट्री से धुंआ निकल रहा है और उसने तुरंत इस बारे में आसपास के लोगों को सूचित किया। वही स्थानीय लोग फैक्ट्री के आसपास जमा हो गए, जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इसकी जानकारी मिलने पर दमकल विभाग को तुरंत सूचित किया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग को बुझाने के लिए प्रयास शुरू किया। आग की भीषणता को देखते हुए मौके पर चार दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

दुकानदारों के समर्थन में उतरे पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा।
BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल