हरिद्वार में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से आरोपी घायल
हरिद्वार: बहादराबाद थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लगी। पुलिस ने घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेजा है। मौके पर बहादराबाद पुलिस के साथ आला अधिकारी भी मौजूद हैं। जानकारी के मुताबिक, आरोपी तंत्र विद्या के नाम पर ठगी करता था और उसके खिलाफ लक्सर क्षेत्र में पहले से मुकदमा दर्ज है। पुलिस को उसकी तलाश थी, जब उसे घेरने की कोशिश की गई, तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वह घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

BKTC के अध्यक्ष हेमंत त्रिवेदी ने अपने गृह जनपद यमकेश्वर में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर किया वृक्षारोपण
जंगलों में भोजन का संकट या वन विभाग की लापरवाही? रिहायशी इलाकों में हाथियों का झुंड मचा रहा तांडव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात