पौड़ी पुलिस ने नाबालिग युवती को बहलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी को बिजनौर से किया गिरफ्तार
पौड़ी: बीती 02मार्च2025 को धुमाकोट स्थानीय निवासी द्वारा थान धुमाकोट पर सूचना दी कि उनकी नाबालिग बहन घर में बिना को बताये अचानक कहीं चली गयी है। जिसके आधार पर थाना धुमाकोट में मु0अ0सं0-06/2025, धारा-137(2) बी.एन.एस. बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। थानाध्यक्ष धुमाकोट के नेतृत्व में नाबालिग गुमशुदा की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा तत्काल गुमशुदा नाबालिग युवती के फोटोग्राफ के आधार पर,आस-पास के लोगों से जुटायी जानकारी एवं भौतिक व इलेक्ट्रॉनिक साधनों का प्रयोग करते हुए ठोस सुरागरसी-पतारसी की गयी जिसके फलस्वरूप नाबालिग युवती को दिनांक 04.03.2025 को दीपराज के कब्जे से देहलावाला ग्रामीण बाजार थाना रेहड़ जनपद बिजनौर उ0प्र0 से बरामद किया गया जिसे पर पुलिस टीम द्वारा उक्त मामले से सम्बन्धित अभियुक्त दीपराज (उम्र-26 वर्ष ) को बिजनौर से गिरफ्तार करने के साथ ही नाबालिग युवती को सकुशल बरामद किया गया,अभियोग में विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त दीपराज को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर वैधानिक कार्यवाही करने के पश्चात जेल भेज दिया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी