जिम कॉर्बेट पार्क और होटल-रिसॉर्ट्स की जोरो पर हो रही है एडवांस बुकिंग
उत्तराखंड के कॉर्बेट पार्क और पर्यटन नगरी नैनीताल में पर्यटकों की संख्या में तेजी आ गई है। यहां होटलों और रिजॉर्ट्स की एडवांस बुकिंग कराने वालों की संख्या बढ़ी है। इससे पर्यटन कारोबारियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। बीते कुछ हफ्तों से पर्यटकों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही थी. इसका मुख्य कारण प्रयागराज में चल रहा महाकुंभ माना जा रहा था, जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान और धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होने पहुंचे थे. लेकिन अब महाकुंभ का समापन हो चुका है और होली के त्योहारी सीजन के चलते नैनीताल में पर्यटन व्यवसाय एक बार फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। साथ ही इस साल 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा, और संयोग से यह शुक्रवार के दिन पड़ रहा है. इससे लोगों को लॉन्ग वीकेंड का शानदार मौका मिल गया है, जिससे कई पर्यटक नैनीताल की ओर रुख कर रहे हैं। महाकुंभ के बाद उत्तराखंड की ओर रुख कर रहे पर्यटक: उत्तराखंड के प्रसिद्ध कॉर्बेट पार्क व सरोवर नगरी नैनीताल जिले के अलग अलग क्षेत्रों में रिसॉर्ट्स व होटल संचालित करने वाले जगदीश पांडे कहते है कि महाकुंभ के बाद अब उनके नैनिताल कॉर्बेट पार्क, रिसॉर्ट्स और होटल्स में अच्छी बुकिंग आने लगी है। वहीं नैनीताल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट बताते हैं। कि पिछले कुछ दिनों में एडवांस बुकिंग में तेजी आई है, और उम्मीद की जा रही है कि मार्च के मध्य तक नैनीताल और कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों की संख्या में भारी इजाफा होगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण