कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रशासन ने होली मे सुरक्षा को लेकर उठाया सख्त कदम
रामनगर: होली के त्योहार को लेकर जहां पूरे देश में उत्साह है। तो वही कॉर्बेट नेशनल पार्क प्रशासन ने इस दौरान सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाया हैं। कॉर्बेट प्रशासन ने फैसला किया है कि होली के दिन पार्क सैलानियों के लिए पूरी तरह बंद रखा जाएगा। साथ ही शिकारियों और वन्यजीव तस्करों पर पैनी नजर रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। दरअसल विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट नेशनल पार्क अपनी जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के लिए जाना जाता है। इस बार होली के मौके पर कॉर्बेट पार्क बंद रहेगा। प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से 13 और 14 मार्च को नाइट स्टे भी रद्द कर दिया है। होली के दौरान अक्सर यह देखा गया है कि शिकारी और वन्यजीव तस्कर इस समय का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इसलिए, कॉर्बेट प्रशासन ने इस बार विशेष सतर्कता बरतने का निर्णय लिया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण