आयुक्त एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार खाद्य विभाग को होली मे मिलवाटी मिठाई बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए निर्देश
देहरादून : होली के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़े पैमाने पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त एवं स्वास्थ्य सचिव डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देशानुसार, प्रदेशभर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमें मिलावटी खाद्य पदार्थों पर कड़ी नजर रख रही हैं और लगातार छापेमारी कर रही हैं। वही धुलकोट, विकासनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 कुंतल पनीर और 60 किलोग्राम मावा जब्त किया गया। यह माल हरिद्वार (मंगलौर) से लाया गया था और इसे प्रेमनगर, धुलकोट, सेलाकुई तथा सहसपुर में वितरित किया जाना था। इस कार्रवाई की जानकारी खाद्य सुरक्षा विभाग के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी ने दी, जिन्होंने बताया कि प्रदेश के बॉर्डर क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि मिलावटी और घटिया खाद्य सामग्री की आपूर्ति रोकी जा सके।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
कोटद्वार की खो नदी मे हो रहा अवैध खनन, प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा अवैध खनन
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई