ऋषिकेश में नाबालिग के रेप के आरोपियों को पुलिस ने किया गिफ्तार
ऋषिकेश: थाना मुनिकीरेती क्षेत्र अंतर्गत शिवपुरी में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। वही आरोपियों में एक नाबालिग है। जिसे कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पीड़िता के बयान भी कोर्ट में दर्ज कराए जाएंगे। वहीं पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी निवासी एक नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने नाबालिग की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नाबालिग को निर्माणाधीन बिल्डिंग साइट से सकुशल बरामद किया. इस दौरान दो श्रमिकों को पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार कर किया। जबकि एक नाबालिग श्रमिक को अपनी हिरासत में लिया।

केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज