रसियाबढ़ रेंज में वनकर्मियों को मिला विशेष प्रशिक्षण
हरिद्वार– वन विभाग की रसियाबढ़ रेंज में वनकर्मियों के लिए मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकथाम और सुरक्षा कौशल विकास पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान सेवानिवृत्त वन क्षेत्राधिकारी एम. पी. बिजल्वान ने वनकर्मियों को कैमरा ट्रैप, स्नेयर पोल और अन्य रेस्क्यू उपकरणों के सही इस्तेमाल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 32 वन रक्षकों को छह माह का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें उन्हें अलग-अलग वन रेंज में अभ्यास कराया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत वनकर्मियों को जानवरों के हमले की स्थिति में प्राथमिक उपचार, वन क्षेत्रों का सीमांकन और अतिक्रमण रोकने की ट्रेनिंग दी गई। वन रक्षकों को जीपीएस प्रणाली, वनीकरण, जंगल की आग से निपटने और अद्र्ध सैनिक बल की तर्ज पर शिकारियों व तस्करों से मुकाबला करने के तरीके भी सिखाए गए। कार्यशाला के दौरान वन्यजीवों के रेस्क्यू का अभ्यास भी कराया गया, जिससे वनकर्मी वास्तविक परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य कर सकता है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण