पथरी में हुआ खूनी संघर्ष ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत, दूसरा गंभीर, गांव में पुलिस बल तैनात
हरिद्वार के पथरी क्षेत्र के जट बहादरपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। देर शाम अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई, जिसमें एक युवक राजन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जतिन चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और गांव में बढ़ते तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने बताया कि झगड़ा आपसी विवाद का नतीजा था, जिसमें गोलीबारी हुई। पुलिस मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही हैं। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जो पहले भी हिंसक झड़पों में बदल चुका था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण