अंग्रेजी में रिपोर्ट पेश न करना डीएफओ को पड़ा भारी,
नैनीताल: देहरादून के पुरुकुल-किमाड़ी गांव के बीच दो सड़क बनाने और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर नैनीताल हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, लेकिन सुनवाई के दौरान मसूरी डीएफओ और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के मुख्य अभियंता की ओर से रिपोर्ट अंग्रेजी भाषा में पेश नहीं की गई. जिस पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताते हुए इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 मार्च की तिथि निर्धारित की। वही हाईकोर्ट ने पिछली सुनवाई में याचिकाकर्ता और संबंधित विभागों से 1 मार्च को विवादित सड़क का संयुक्त निरीक्षण कर रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने को कहा था, लेकिन वन विभाग, ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से इसकी रिपोर्ट अंग्रेजी अनुवाद में पेश नहीं की गई। जिस पर हाईकोर्ट ने डीएफओ और मुख्य अभियंता को अंग्रेजी भाषा में अनुवादित रिपोर्ट के साथ दोबारे कोर्ट में हाजिर होने को कहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण