दिल्ली के स्वास्थ मंत्री पंकज कुमार सिंह ने मोबाइल डेंटल वैन को दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में अब दांतों की समस्या को लेकर मरीजों को अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। क्योंकि, लोगों को अब उन्हें अपने इलाके में ही मोबाइल डेंटल वैन के माध्यम से दांतों की जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध मिलेगी. इसके लिए दिल्ली सरकार ने 6 मोबाइल डेंटल वैन शुरू की है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बताया की हम डेंटल क्लिनिक वैन के माध्यम से ग्रामीण इलाकों, श्रमिक बस्तियों, सीनियर सिटीजन व मोहल्ले में लोगों के बीच जाएंगे और उनके दांत संबंधी समस्याओं की जांच और इलाज करेंगे। यह वैन स्कूलों में जाकर बच्चों के दांतों की जांच करेंगी। इस वैन में सभी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। यह मोबाइल डेंटल वैन दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर दंत चिकित्सा के बारे में लोगों को जागरूक करने के साथ उनका इलाज भी करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुँचकर हेलीपैड से लेकर CSD कैंटीन तक किया रोड शो
इस हेली कम्पनी पर UCADA के अधिकारियों की दरियादिली श्रद्धालुओं की जान पर पड़ सकती है भारी
गौमाता में बसती है सनातन की आत्मा: महाराज
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार को बारामती में दी गई अंतिम विदाई
ड्रंक एंड ड्राइव एवं ओवर स्पीड पर पौड़ी पुलिस की सख़्त कार्रवाई जारी