हरिद्वार में अवैध मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, श्यामपुर में दो मदरसे सील
हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र के गुर्जर बस्ती में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अवैध मदरसों को सील कर दिया। उप जिलाधिकारी अजय वीर सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने सरकारी जमीन पर बिना पंजीकरण संचालित इन मदरसों पर ताला जड़ दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। बताया जा रहा है कि ये मदरसे बिना किसी आधिकारिक अनुमति के वर्षों से संचालित हो रहे थे। प्रदेशभर में अवैध मदरसों पर सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है, जिसके तहत यह बड़ी कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने साफ किया कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने क्षेत्र के अन्य अवैध निर्माणों की भी जांच शुरू कर दी है, जिससे जल्द ही और बड़े अतिक्रमण पर कार्रवाई संभव है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, बोलेरो सहित शराब की खेप जब्त
कर्णप्रयाग में धारदार हथियार से हमला करने वाले 04 निहंग यात्री गिरफ्तार, तीन अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जेल
फ्लोरिश स्टे होटल अग्निकांड प्रकरण में गिरफ्तार उत्तराखंड के शेफ केशव नेगी के परिजनों से गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने की मुलाकात
केदारनाथ धाम में अपनों से बिछड़े बालक के लिए देवदूत बनी रुद्रप्रयाग पुलिस
क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल द्वारा किया गया कोतवाली लैंसडाउन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण